भौंरी(चित्रकूट)। भौरी कस्बे में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन 14 कुश्ती हुई। विजेता पहलवानों को 51 हजार का पुरस्कार दिया गया।
भौरी गांव के प्रधान पति मनीष मिश्रा ने दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया। गुरुवार को इसका शुभारंभ बांदा के जिलापंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने किया।
पहली कुश्ती मेघराज कानपुर व महोबा के कौशल के बीच हुई जिसमें कौशल की जीत हुई। अमित फतहेपुर व गोविंद हमीरपुर के बीच हुई कुश्ती में गोविंद की जीत हुई। दिल्ली के अशोक व कानपुर के तेरा के बीच हुई कुश्ती में अशोक की जीत हुई।
इसी तरह से फौजी दिल्ली, मौनी पंजाब, मेधराज कानपुर संदीप अगरहुणा, राम खंडेहा,गोविंद हमीरपुर के बीच कुश्ती हुई। जिसमें जीतने वाले पहलवानों को प्रधान पति मनीष मिश्रा ने 51 हजार रुपये दिया। देर शाम विधायक आर सिंह पटेल दंगल स्थल पर पहुंचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर सुशील, विनय, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।