फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डॉक्टर का पता नहीं, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02 सीकेटीपी 36 सरैंया पीएचसी में मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन




फोटो 02 सीकेटीपी 37 कर्वी पीएचसी में मौजूद फार्मासिस्ट। संवाद



आरोग्य मेले का हाल...मौसमी बीमारियां बढ़ने के बाद भी विभाग गंभीर नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी



चित्रकूट। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में रविवार को कई स्थानों पर डॉक्टर अनुपस्थित रहे। उनकी जगह फार्मासिस्टों ने मरीजों का इलाज किया। कहीं पर कम संख्या में मरीज पहुंचे। मौसम बदलने के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक थे। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1180 मरीज देखे गए।



कर्वी के अस्पताल में एक डॉक्टर की 15 दिनों से न्यायालय ड्यूटी लगी है। वहीं, एक संबद्ध डॉक्टर परीक्षा के कारण अनुपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सुबह साढ़े 11 बजे तक फार्मासिस्ट अभिलाष खरे ही मौजूद थे। उन्होंने पांच मरीजों का इलाज किया। फार्मासिस्ट खरे ने बताया कि आशुतोष उपाध्याय न्यायालय ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छवि अग्रवाल परीक्षा के कारण नहीं आ पाईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैंया में राजेश कुमार ने दोपहर एक बजे तक 31 मरीजों का इलाज किया। फार्मासिस्ट बलराज सिंह भी वहां दवाएं दे रहे थे। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी पीएचसी में 1180 मरीज देखे गए। उन्होंने डॉक्टरों की अनुपस्थिति का कारण न्यायालय ड्यूटी और परीक्षा बताया। त्रिपाठी ने कहा कि अनुपस्थित डॉक्टरों की जगह दूसरे डॉक्टर भेजे गए थे। इन डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें