फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की सांकेतिक अर्थी निकाल आग लगाई

Thu, 21 May 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य के खिलाफ माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की अगुवाई में शिक्षकों का धरना आठवें दिन जारी रहा। गुरुवार को टीचरों ने बैंड बाजे के साथ डीआईओएस की सांकेतिक अर्थी निकालकर ट्रैफिक चौराहे पर मुखाग्नि दी गई।
विज्ञापन

 
गुरुवार को कचहरी परिसर से बैंड बाजे के साथ जिविनि की सांकेतिक अर्थी निकाली। ट्रैफिक चौराहे पर छात्रा मंटू देवी के पिता बाबूलाल प्रजापति ने डीआईओएस की सांकेतिक अर्थी को आग से फूंका।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने बताया कि यह आंदोलन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पंजीकरण के समय, परीक्षा केंद्र बनवाने के समय कथित रूप से अवैध वसूली के खिलाफ है।
विज्ञापन


बाबूलाल की पुत्री मंटू देवी ने 16 फरवरी 2015 को ट्रेन से कटकर आत्महत्या  कर ली थी। आरोप लगाया कि इस मामले में जिविनि ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई जांचें इनके खिलाफ लंबित हैं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें