फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति चुनाव को लेकर हुआ विवाद

Sun, 24 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
शिक्षिका ऊषा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए स्ट्रेचर से ले जाते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर प्राथमिक विद्यालय रुपौली में शिक्षिकाओं व प्रधान के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षिकाएं बेहोश हो गईं। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया। दोनों को पीएचसी राजापुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोेनों पक्ष ने एक दूसरे पर मनमानी का आरोप लगाया है। शिक्षिकाओं ने प्रधान व उसके समर्थकों पर स्कूल आकर दबंगई कर कागजात फाड़ने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रधान व उसके तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

राजापुर थानाक्षेत्र के रामनगर ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रुपौली में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। इसकी जानकारी होने पर शनिवार की सुबह प्रधान सुरेश दत्त त्रिपाठी एक दर्जन समर्थकों के साथ विद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता देवी ने आरोप लगाया कि प्रधान ने समिति का चुनाव अवैध बताकर रजिस्टर फाड़ दिया। इसके बाद मिडडे मील व अन्य मामलों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। इसका विरोध करने पर सभी उनकी तरफ धमकी देते हुए आगे बढ़े, बचने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापिका व मौजूद शिक्षिका ऊषा देवी अंदर कमरे की ओर भागीं और रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गईं।  

दोनों शिक्षिकाओं के बेहोश होने पर वहां हड़कंप मच गया। प्रधान व उसके समर्थक विद्यालय से बाहर चले गए। अन्य शिक्षकों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां एक घंटे के इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डा. राजेश कुमार ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं की हालत सामान्य है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने प्रधान व उसके समर्थकों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए राजापुर थाने में तहरीर दी है।

प्रधान व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ शिक्षिका से दुर्व्यवहार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- शैल सिंह, थानाध्यक्ष राजापुर।  
 
कागजात फाड़ने और दुर्व्यवहार का आरोप झूठा है। केवल विद्यालय जाकर प्रबंध समिति का चुनाव वैधानिक तरीके से कराने और मिडडे मील का सही हिसाब रखने के लिए कहा था।
- सुरेश दत्त त्रिपाठी, प्रधान।

आरोपी न पकड़े गए तो 25 से स्कूल बंद रखेंगे
प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर प्राथमिक विद्यालय रुपौली में दो शिक्षिकाओं के साथ दुर्व्यवहार और बेहोश होने की जानकारी होते ही सभी शिक्षक संघ के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। दोनों का हालचाल जानने के बाद शिक्षक नेताओं ने प्रधान व उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय, अवध बिहारी सिंह, उदयभान सिंह, रोशन सिंह पटेल, विनय शुक्ला, शहनाज बानो, मनीष वर्मा, लवलेश सिंह, आराधना सिंह, लवकुश द्विवेदी, ललक पांडेय, अशर्फीलाल, महेंद्र कुमार, मूरतध्वज पांडेय ने घोषणा की है कि यदि आरोपियों को न पकड़ा गया, तो 25 जुलाई से शिक्षक अनिश्चितकाल के लिए विद्यालय बंद रखेंगे।

इसी प्रकार अटेवा मंच के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार, अनूप मिश्रा, अमरावती, मीता करवरिया व रामप्रसाद ने घटना की निंदा की है। सभी ने कहा कि शिक्षकों का मान सम्मान बना रहना चाहिए। खासकर महिलाओं की सुरक्षा का प्रधान व उसके समर्थकों को ध्यान रखना चाहिए। आरोपियों को सजा न मिली, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें