स्वच्छता व स्वास्थ्य विषय पर दृष्टिबाधित छात्राओं ने जो जानकारी दी।
शनिवार
को मुख्यालय स्थित दृष्टि संस्था में मनोरंजन ज्ञान सभा कार्यक्रम के
दौरान पूना की ईरा जोग ने कहा कि आज बढ़ती बीमारियों की वजह जानकारी का
अभाव है।
बगैर जानकारी के दवाएं खाने से साइड इफ्ेक्ट हो जाता है। ग्रामीण
क्षेत्रों में अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर जानबूझकर कम ध्यान देते
हैं।
दृष्टिबाधित छात्राओं ने कहा कि प्रदुषित पानी पीने से बीमारी बढ़ती
हैं। देशी दवाओं का सहारा लेना चाहिए। अंधविश्वास से बचना जरूरी है। हरी
सब्जी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
कार्यक्रम में भालेंदु सिंह ने
कहा कि आधुनिक युग में सीड थरेपी भी लाभदायक साबित हो रही है। इस मौके पर
संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्त, पंकज अग्रवाल, वर्षा गुप्ता, अंजूसा
जायसवाल, पंकज दुबे व बसंत लाल आदि मौजूद रहे।