फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत

Sat, 16 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
insects
विज्ञापन
जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा महिला समेत दो लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को शिवरामपुर कस्बा निवासी रमेश पुत्र रामप्रसाद अपने घर के पिछवाड़े गया था। इसी दौरान उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया। जानकारी होते ही परिजनों ने उसका घरेलू उपचार किया। इसके बाद रात तक झाड़ फूंक कराते रहे लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

उधर, अज्ञात कारणों के कारण अनामिका पत्नी राजुल निवासी बांधी रैपुरा ने शुक्रवार की शाम को जहर खा लिया। इसी प्रकार पथरौड़ी निवासी कुलदीप पुत्र छत्रपाल ने भी शनिवार सुबह जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें