फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: खेत में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। थाना अंतर्गत समेरीपुरवा के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे सरसों के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के खेरिहा गांव निवासी बालेश्वर उर्फ आशीष (30) पुत्र सत्यनारायण उपाध्याय बृहस्पतिवार की दोपहर को घर से बाजार के लिए रघुवंशीय पुरवा निवासी एक दोस्त के साथ उसकी बाइक से कस्बा आया था। रात भर वह घर न लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
शुक्र्रवार सुबह परिजनों ने आशीष की खोजबीन शुरू की, करीब दस बजे पहाड़ी कस्बे के पास स्थित सेमरीपुरवा के एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। खेत में पानी भरा हुआ था और आशीष की जर्सी व पैंट खेत के किनारे पडे़ थे। पिता ने कहा कि उनको आशंका है कि पुत्र की पीट-पीटकर हत्या की गई है। उसके पीठ व हाथ मेें चोट के निशान बने हैं। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। इसी के चलते कुछ माह पूर्व उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। कहा कि फिलहाल हत्या की आशंका नहीं है, नशे में पानी भरे खेत में गिर जाने से हादसा हुआ प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही स्थिति की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें