फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः मां महागौरी के दर्शनों को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नवरात्र के अष्टमी पर्व पर प्राचीन देवी मंदिरों में महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ पहुंचकर घरों में बनाए पकवानों का भोग लगाया। वहीं देवी पंडालों में भी ग्रामीण क्षेत्रों से दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की अष्टमी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर सहित मानिकपुर, राजापुर, मऊ, पहाड़ी, भरतकूप व शिवरामपुर क्षेत्र के प्राचीन कालीदेवी के मंदिरों में महिलाएं गाजे बाजे के साथ पहुंची। विधि-विधान से पूजा कर मां को पकवानों का भोग लगाया। जगह-जगह मां के जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा।
धर्मनगरी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। गायत्री शक्ति पीठ सहित अन्य मंदिरों में नवरात्र के त्योहार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचीन देवी मंदिरों सहित पंडालों में अष्टमी पर कन्या भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें