फोटो 06 सीकेटीपी 27 चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में सज रहा पांडाल। संवाद
चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कॉलेज के परिसर में वॉटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। कानून व विकास कार्यों की समीक्षा के लिए कलक्ट्रेट परिसर में भी तैयारियां दुरुस्त की जा रही है। तैयारियों के लिए एडीजी ज्योति नारायण, आयुक्त अजीत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक राजेश एस, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित सभी अधिकारी जुटे हुए हैं। मुख्य मार्ग से जनसभा स्थल तक सड़क बनाई जा रही है। पंडाल में करीब 30 हजार लोगों के बैठने के इंतजाम किए जा रहे हैं। रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस में भी इंतजाम चकाचक किए जा रहे हैं। जनसभा स्थल के आसपास के भवनों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रियता बनाए हैं।
कार्यक्रम का शेड्यूल
आठ जुलाई की दोपहर करीब 2.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हेलीपैड धर्मनगरी में उतरेगा। इसके बाद कार से चित्रकूट इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे। जहां अपना संबोधन देंगे। इसके बाद कॉलेज में निर्माण कार्य पूरा हो चुके कार्यों का लोकार्पण व नए कार्यों का शिलान्यास करेंगे। कॉलेज में एक घंटा रुकेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। फिर लोक निर्माण विभाग के नए व पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात में सर्किट हाउस में रुकेंगे। नौ जुलाई को कुछ विकास कार्यों का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। फिर करीब 10.30 बजे बांदा के लिए रवाना होंगे।
गैरजनपदों से मांगी फोर्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर दूसरे जिलों से पुलिसकर्मियों की मांग की गई है। सीएम की सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो, 24 राजपत्रित अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, पीएसी, सर्विलांस सहित करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाएगी। दूसरे जिलों से छह मजिस्ट्रेट भी आएंगे।
फोटो 06 सीकेटीपी 27 चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में सज रहा पांडाल। संवाद