फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मेडिकल स्टोर पर इलाज से बच्चे की बिगड़ी थी हालत

Sun, 04 Oct 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। संकट मोचन नगर निवासी रामलोचन निषाद ने मेडिकल स्टोर संचालक पर अवैध इलाज का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री के साथ मरीजों का इलाज भी किया जाता है। उनके तीन वर्षीय बेटे का इलाज वहीं कराया गया। इलाज के बाद बेटे की हालत बिगड़ गई। संचालक ने जवाब दे दिया।
विज्ञापन

परिजन बच्चे को प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। वहां कई दिन भर्ती रखने के बाद सुधार हुआ। आरोप है कि संचालक के पास कोई डिग्री नहीं है। संचालक को सीएमओ कार्यालय से नोटिस मिला है। सीएमओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। टीम से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें