फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही किसानों की अनदेखी

Thu, 02 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के सदर रोड़ स्थित कामदगिरी भवन में आयोजित बैठक में बोलते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राम भवन गुप्ता की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा को सौंपा। जिसमें जिले में सूखे के चलते किसानों को सूखा राहत चेक न मिलने, सड़कें न बनने की बात कही गई है।
विज्ञापन


 ज्ञापन से पहले मुख्यालय के सदर रोड स्थित कामदगिरी भवन में बैठक कर कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसानों को हक दिलाने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी।

इसके बाद जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी बड़े किसानों को 20 हजार रुपये प्रति बीघा की दर से तत्काल मुआवजा दिया जाए। सभी लोगों का खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत राशन कार्ड बनाए जाए। किसानों का केसीसी लोन और बिजली बिल माफ किया जाए।
विज्ञापन


गांवों में सूखे हैंडपंपों को रिबोर कराने, नए हैंडपंप लगवान, भूसा वितरण कराने, पाठा क्षेत्र की पेयजल समस्या का निदान व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव पंकज मिश्र, कुशल सिंह पटेल, रंजीत सिमोन, अवधेश करवरिया, दिनेश तिवारी, अनिल गुप्ता, रमादत्त मिश्र, वेद प्रकाश पांडेय, जितेंद्र कुमार सोनकर, गोल्हा प्रसाद, हेमराज त्रिपाठी, फूलदीन कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें