फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बिना बाराती के पहुंचे दुल्हे ने रचाई शादी

विज्ञापन
‌चित्रकूटः फोटो - 1- शहर से सटे डिलौरा गांव में शादी के बाद अपनी मां के साथ खड़ी दुल्हन ऊषा - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय से लगे गांव डिलौरा में लॉकडाउन के बीच बिना बरात के पहुंचे दूल्हे ने सादगी से विवाह किया। शादी परंपरागत तरीके से हुई। लॉकडाउन के कारण दुल्हन को विदा नहीं किया गया।
विज्ञापन

डिलौरा गांव के रामस्वरूप निषाद की पुत्री उषा देवी का जिले के राजापुर क्षेत्र के खंडेहा गांव निवासी दशरथ के पुत्र रविंद्र के साथ बुधवार परंपरागत तरीके से विवाह हुआ। लॉकडाउन के कारण दूल्हा दो दिन पहले ही डिलौरा गांव के एक रिश्तेदार के यहां पहुंच गया था। जो शादी के शुभ मुहूर्त के समय दुल्हन के घर पहुंचा। जहां सादगी से विवाह रचाया गया। इस विवाह में न तो शहनाई बजी न ही घराती व बाराती जुटे। दुल्हन के परिवार के सदस्य बहुत गरीब हैं। दुल्हन की मां लक्षमीनियां ने बताया कि उसका पति बीमार रहता है। एक पुत्र लालजी है जो दो साल से जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें