राजापुर (चित्रकूट)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ केवटरहा के एक युवक की अहमदाबाद में उसके दोस्त ने सिलबट्टे से सिर में ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया है।
केवटरहा निवासी लाला निषाद ने बताया कि उसका बड़ा भाई मुकेश निषाद (28) अहमदाबाद के छतराल रत्नामनी कैंटीन में काम करता था। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे भाई के साथी ने सोते समय सिलबट्टे से सिर पर कई वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई और आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना शनिवार को मिली तो वह गांधी धाम गुजरात मौके पर पहुंचा। सूचना पर थाना कलोल तालुका गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन का हाल बेहाल हो गया। यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी रजुली, मां सुशीला, भाई श्रीराम, लाला व हरिओम है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।