फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कौशांबी के नरेश का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के अहमदगंज में रेल पटरी पर मिले शव की शिनाख्त कौशांबी के नरेश रैदास के रूप में हुई। परिजनों ने प्रापर्टी डीलर पर हत्या कर शव रेल पटरी पर फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार नरेश ने प्रापर्टी डीलर को जमीन बेची थी। इसके बकाया 70 लाख रुपये मांग रहे थे, लेकिन प्रापर्टी डीलर नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


कौशांबी के थाना कोखराज के बिसारा के देवरीपर निवासी सूरज ने बताया कि पिता नरेश रैदास (55) ने डेढ़ बीघा जमीन 80 लाख रुपये में टीकाडीह निवासी प्रापर्टी डीलर को दो साल पहले बेची थी। प्रापर्टी डीलर ने कई किस्तों में 10 लाख रुपये दिए थे। पिता लगातार उससे बाकी 70 लाख रुपये मांग रहे थे।
बुधवार की सुबह 10 बजे प्रापर्टी डीलर के साथ एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आया और पिता को बैंक से रुपये निकालकर देने की बात कहकर साथ ले गया। दिनभर वह घर नहीं लौटे। कई जगह पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन




बताया कि रात करीब नौ बजे पुलिस से सूचना मिली कि पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूरज ने आरोप लगाया कि रुपये न देना पड़े, इस कारण प्रापर्टी डीलर व उसके साथ आए व्यक्ति ने पिता की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें