चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनहाई रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक किनारे मिले वृद्ध के शव की शुक्रवार को पहचान हो गई। मृतक का नाम बरगढ़ थाना क्षेत्र के चोहड़ा खोहर निवासी 70 वर्षीय रामनरेश यादव था।
विज्ञापन
रामनरेश के बेटे करन यादव ने बताया कि उनके पिता सात नवंबर को परिजन व पड़ोसियों के साथ दीपावली अमावस्या मेले में चित्रकूट आए थे। भीड़ में वह परिजन से बिछड़ गए। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर परिजन ने परिक्रमा मार्ग स्थित खोही चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार शाम मानिकपुर पुलिस ने ट्रैक किनारे शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की। सूचना पर शुक्रवार सुबह 11 बजे परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने ट्रेन से गिरने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।