फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: यमुना में डूबे युवक का 14 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना क्षेत्र में यमुना नदी में मछली पकड़ते वक्त डूबे युवक को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया। शव घटना के करीब 14 घंटे बाद मिला।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र में यमुना नदी स्थित सेसा घाट में लल्ली निषाद (30) व अपने पुत्र जितेंद्र के साथ मछली का शिकार करने रविवार की दोपहर को यमुना नदी के सेसा घाट गया था। जाल डालते समय लल्ली गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। घटना के बाद गोताखोर शव की तलाश में जुटे थे। सोमवार को लगभग 14 घंटे बाद लल्ली का शव लगभग 100 मीटर दूर नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी नदी में उसकी तलाश कर रही थी। शव के बाहर आते ही परिजनों का चीखना रोना शुरु हो गया। घटना के बाद लल्ली की पत्नी आशा व तीन पुत्रों का रोरो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें