फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढऩे से घाटों के ऊपर बह रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। मध्यप्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश से शनिवार की दोपहर फिर से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। रामघाट सहित आसपास बने घाटों के ऊपर पानी बह रहा है। आरोग्यधाम का घाट डूब गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोलीं। सुरक्षा की दृष्टि से नदी के पास श्रद्धालुओं को जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

मंदाकिनी का पानी शुक्रवार की दोपहर को अचानक बढऩे लगा है। जो नदी के किनारे बने घाट जानकीकुंड़, प्रमोदवन, सहित रामघाट में बनी सीढिय़ों के ऊपर पानी बहने लगा है। जिसको देखते हुए यूपी व एमपी की पुलिस फोर्स नदी के तट पर लगी रही। रामघाट परिसर में पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदार मोनू गुप्ता, रामसखा, श्याम बिहारी, शुभम केसरवानी आदि ने बताया कि मंदाकिनी नदी में कब पानी बढ़ जाए इसका इस समय ठिकाना नहीं हैं। जिससे उन्होंने तीन दिनों से दुकान नहीं खोला है। पहले दिन जब बाढ़ आयी थी तो उनके दुकान में रखी सामग्री खराब भी हो गई थी।
तीसरे दिन भी रूक रूक कर होती रही बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में तीसरे दिन शनिवार को भी रूक रूक कर जिला मुख्यालय सहित ग्र्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे में मुस्कान देखी गई। किसानों ने बताया कि इस समय बारिश अच्छी हो रही है। जिससे खरीफ की फसल को फायदा होगा। शनिवार को सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बारिश हुई। इसके बाद भी रूक -रूक कर बारिश होती रही। इससे गांव की गलियों में पानी भर गया। इससे आवागमन करने में समस्या का सामना करना पड़ा। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें