फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में दिए की टिमटिमाहट से खिली मंदाकिनी

Wed, 18 Oct 2017 11:06 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
दिए की टिमटिमाहट से खिली मंदाकिनी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। छोटी दीपावली में लाखों श्रद्धालुओं ने रामघाट पर  स्नान कर दीपदान किया। पंचकोशीय परिक्रमा लगाने के बाद प्रमुख तीर्थ स्थानों के दर्शन किए। इस मौके पर धर्मनगरी में भव्य सजावट की गई। छोटी दीपावली (नरक चतुर्थी ) पर्व पर धर्मनगरी सहित शहर व कस्बों में रौनक देखने को मिली। घरों व मठमंदिरों की भव्य सजावट की गई। लाखों श्रद्धालुओं ने गुरुवार को मंदाकिनी नदी में स्नान किया। इसके बाद विधि- विधान से पूजा पाठ कर दीपदान किए। शहर सहित कस्बों व गांवों में भी छोटी दीपावली का पर्व मनाया गया। जिसमें यम की पूजापाठ कर परिवार के समृद्वि की कामना की गई।  शाम को मंदाकिनी का नजारा ऐसा हो गया जैसे हजारों तारे मंदाकिनी में तैर रहे हों। दीपक की लौ और विद्युत सजावट से पूरी धर्मनगरी रोशन होती रही

भगवान गणेश लक्ष्मी की खरीदी मूर्तियां  
चित्रकूट। दीपावली पर्व मनाने के लिए बाजार से श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति सहित पूजा सामग्री खरीदी। जिसमें गुरुवार को बाजार में भीड़ लगी रही। दीपावली पर्व के एक दिन पहले बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी- शहर सहित जिले के राजापुर, मानिकपुर, पहाड़ी, भरतकूप, आदि कस्बे में जगह- जगह सजी दुकानों से भगवान गणेश लक्ष्मी की मूर्तिया खरीदी। इसके साथ ही पूजा सामग्री में लगने वाली समाग्री भी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखे की दुकानों में लगी रही भीड़  
चित्रकूट। शहर के सीआईसी कालेज में सजी पटाखे की दुकानों में पटाखे खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों में स्वदेशी के साथ ही चीनी  पटाखें भी बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें