फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में प्रसूता ने जना बच्चा

Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रसव पीड़ा के दौरान प्रसूता सीएचसी पहुंची तो डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुख्यालय लाते समय प्रसूता ने एंबुलेंस में ही स्वस्थ बालिका को जना। जानकारी के अनुसार, मऊ निवासी धर्मराज की पत्नी सुशीला देवी को मंगलवार की सुबह घर में तेज प्रसव दर्द होने पर आशा गीता देवी व सास कुसुमा  सीएचसी लेकर पहुंची। प्रसूता की सास ने बताया कि अस्पताल में मौजूद डाक्टर व स्टाफ ने खून की कमी बताकर प्रसूता को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में एंबुलेंस में ही प्रसूता ने बालिका को जना। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने बताया कि एंबुलेंस में बच्चा जनने की घटना कोई चिंतनीय नहीं है। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मऊ में बिना जांच रेफर किए जाने के सवाल पर कहा कि इसकी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें