फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भर्ती पर्ची पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने पर भड़का तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में भर्ती पर्चा में हस्ताक्षर करने को कहने पर तीमारदार भड़क गया और तैनात महिला कर्मचारी व डाक्टर के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी तीमारदार को पकड़ कर ले गई। डाक्टर ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

डाॅ. रफीक अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढे़ 11 बजे भरतपुरी की गर्भवती महिला शमीम बेगम अपने पति मोहम्मद आशिफ के साथ प्रसव कराने आई। जांच में पता चला कि महिला का बच्चा मरा हुआ है और महिला को डायविटीज की रोगी है। इस कारण आपरेशन करने में समस्या होगी। उसके पति से भर्ती पर्चा पर जिम्मेदारी के लिए हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया तो गुस्सा होकर महिला स्टाफ नर्स को गाली गलौज करने लगा।
मना किया तो मुझको भी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतने में लेबर रूम में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर सीएमएस डा शैलेंद्र कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। तीमारदार को समझाया लेकिन वह नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी। वहीं तीमारदार ने बताया कि उसकी पत्नी को भर्ती न करना पड़े इसलिए लौटाया जा रहा था। इस पर बहस हुई है। करीब डेढ़ घंटे भर्ती होने के बाद महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें