फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कलाकारों ने सती वृंदा-जालंधर प्रसंग का किया मंचन

विज्ञापन
फोटो 22 सीकेटीपी 26 रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
- धर्म की विजय का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/राजापुर। रामलीला के 15वें दिन कलाकारों ने सती वृंदा और शेर वीर जालंधर की कथा का भावपूर्ण मंचन किया गया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश, नारद मुनि सहित विभिन्न देवी-देवताओं से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए गए। इसी तरह ऐंचवारा में भी रामलीला का मंचन हुआ।
कथा के अनुसार भगवान शिव के तेज से जालंधर की उत्पत्ति हुई थी। वह अत्यंत शक्तिशाली असुर था। सती वृंदा उसकी पत्नी थीं और उनके पतिव्रत धर्म के प्रभाव से जालंधर को विशेष शक्ति प्राप्त थी। शक्ति के अहंकार में उसने देवताओं को चुनौती दी, जिससे युद्ध हुआ। भगवान विष्णु की लीला से वृंदा का पतिव्रत भंग हुआ और भगवान शिव ने युद्ध में जालंधर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों ने मंचन के माध्यम से अहंकार के अंत और धर्म की विजय का संदेश दिया। रामलीला परिसर दर्शकों से खचाखच भरा रहा।इस मौके पर राधेश्याम सोनी, विकास मिश्रा, सुनील मिश्रा, राजकुमार उपाध्याय, सोमनाथ अग्रवाल, संतोष सोनी, शंकर दयाल जायसवाल, राजेश केशरवानी, भानु द्विवेदी, शिवपूजन गुप्ता सहित दर्शक मौजूद रहे। उधर, ऐंचवारा में कानपुर एवं राठ-हमीरपुर से आए कलाकारों ने रावण वध की लीला प्रस्तुत की, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान गोबिंद तिवारी, विजय तिवारी, संतोष तिवारी, रामानंद तिवारी, अरुणोदय प्रसाद त्रिपाठी, सुनील तिवारी, दिलीप सिंह, ललित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें