फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विदेशी कंपनियों के आने से संकट में खुदरा व्यापार’

Sun, 03 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवाज गोयल और प्रदेश के पिछडा़ वर्ग कल्याण राज्यमंत्री अनीस मंसूरी का माल्यार्पण कर स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापारी महापंचायत में दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष रामनिवाज गोयल ने माना कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आने से खुदरा व्यापारियों पर संकट के बादल हैं। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता की होड़ है। फुटकर व्यापारियों के हित की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने एक्साइज ड्यूटी का विरोध करते हुए कहा कि प्रदेश का विकास व्यापारियों से ही होता है। व्यापारियों की अनदेखी नहीं, उनके कल्याण का काम प्रदेश सरकार करती रहेगी।
विज्ञापन


रविवार को ट्रैफिक चौराहे के पास राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की आयोजित खुदरा व्यापारी महापंचायत में सराफा व्यापारियों की समस्याओं का भी समाधान कराने की मांग की गई। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवाज गोयल ने कहा कि व्यापारियों की अनदेखी करने वाली सरकारें कभी सफल नहीं होती। व्यापारियों के साथ झूठे वायदे भी नहीं करने चाहिए। किसी भी देश की आर्थिक स्थिति व्यापारियों से ही निर्धारित होती है।

बगैर नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ सरकारी नीतियों के चलते मौजूदा हालात में खुदरा व्यापार संकट में है। सरकार को खुदरा व्यापारियों के हित की योजनाओं को लागू करना होगा। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री अनीस मंसूरी ने कहा कि सपा सरकार लगातार छोटे-बडे़ व्यापारियों के हित की ही योजनाएं चला रही है। सराफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि जो भी सरकार व्यापारी हित की अनदेखी करेगी, उसे नुकसान उठाना पडे़गा। ई-व्यापार बढ़ने से ही खुदरा व्यापारी परेशान हैं। मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


 महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, सपा नेता नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हर हाल में ई-व्यापार पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जिससे छोटे शहरों के फुटकर व्यापारियों की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रही। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, शेषू जायसवाल, पप्पू जायसवाल, दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, उज्जवल गुप्ता, विनोद केशरवानी, मनीष श्रीवास्तव, श्याम गुप्ता, हरिगोपाल, भरत विश्वकर्मा, प्रकाश केशरवानी, रितेश कुमार और मनोज पुरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें