फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला पुल का संपर्क मार्ग धंसा

विज्ञापन
धंसी सड़क।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। मऊ को कौशांबी व प्रयागराज से जोड़ने वाले 40 करोड़ से बने महिला पुल का विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ लेकिन बारिश के चलते संपर्क मार्ग धंस गया है। इससे भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। पैदल निकलने वालों के लिए अलग मार्ग दिया गया है। शाम तक धंसे मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन


इस सीजन में बारिश से जिले के पहले ही कल्याणपुर,मकरी व तरौंहा के सेतु निगम के बनाए गए पुल के संपर्क मार्ग धंस चुके हैं। अब प्रयागराज कौशांबी को जोड़ने वाले मऊ के महिला पुल का भी वही हाल हुआ है। पहले वाले पुलों की तरह इसका भी लोकार्पण नहीं हुआ है। इसके बाद भी इस पुल से भारी वाहन भी दिन रात गुजरते हैं। रविवार की शाम को इसी प्रकार गिट्टी लदा एक भारी वाहन जब वहां से गुजरा तो एक तरफ का एप्रोच मार्ग के कुछ आगे का मार्ग धंस गया। डंपर भी पलटने से बचा। इसके बाद कई वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरे। सोमवार की सुबह जानकारी होते ही लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम टीमके कर्मचारी पहुंचे और पत्थर रखकर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया। पैदल निकलने वालों के लिए अलग मार्ग बनाया गया। सुधार कार्य जारी है।

इस महिला पुल की लंबाई मऊ क्षेत्र में 365 मीटर और कौशांबी क्षेत्र में 225 मीटर है। कौशांबी तरफ का ही एप्रोच मार्ग के पास का मार्ग धंसा है। साढ़े सात मीटर चौड़े इस पुल की प्रथम लागत 40 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन

इनसेट
लोनिवि के सहायक अभियंता सर्वेश गुप्ता ने बताया कि कौशांबी की ओर से पुल को जोड़ने वाली सड़क धंसी है। इसको सही कराया जा रहा है। पुल पूरी तरह सुरक्षित है। उसके किसी हिस्से को क्षति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें