फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगा गठबंधन : पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को चित्रकूट पहुंचे। जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि विधानसभा के उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर गठबंधन की जीत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता ऊब चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी की समस्या विकराल होती जा रही है। अयोध्या दुष्कर्म मामले में भाजपा को घेरते हुए कहा कि अयोध्या के सपा नगर अध्यक्ष को झूठा फंसाया गया। डीएनए रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार की साजिश का पर्दाफाश हो गया।
चित्रकूट में सपा संगठन और सदर विधायक के बीच चल रही खींचतान पर बोले कि सपा का परिवार बहुत बड़ा है। जहां ज्यादा बर्तन होते हैं, वहां खटपट होती रहती है। जो मतभेद थे, अब दूर हो गए हैं और सब कुछ अब ठीक है। जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, मंगल व नरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें