फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईकोर्ट से जमानत में छूटे आरोपी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 04 Feb 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। दहेज हत्या में हाईकोर्ट से जमानत में छूटे आरोपी ने घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसके भाई असित कुमार उर्फ कल्लू (26) ने रात में घर के पीछे करीब 100 मीटर पर लगे बबूल के पेड़ से लुंगी से फंदा लगा लिया। मां मुन्नी देवी सोकर उठीं तो उन्होंने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। परिजन उसे पेड़ से उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई अमित ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। मानसिक रोगी होने की वजह से उसने वर्ष 2021 में अपनी पत्नी रचना देवी को डंडा मार दिया था, जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। रचना के मायके पक्ष ने असित के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। असित ढाई साल तक बांदा जेल में बंद रहा।
विज्ञापन

बाद में दिसंबर 2024 में उसकी हाईकोर्ट से जमानत हुई। तब से वह मानसिक रोगी हास्पिटल में भर्ती था। उसने यह आत्मघाती कदम मानसिक रोग की वजह से उठाया है। उसके एक बेटी भी है, वह अपने नाना-नानी के यहां रहती है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था, इसी वजह से खुदकुशी की है। पत्नी की हत्या का आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें