फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेटा न होने का फायदा उठाना चाहते थे हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। भरथौल गांव में किराना दुकानदार शिव प्रकाश की सनसनीखेज हत्या कई सवाल छोड़ गई। 12 बीघा जमीन और मकान के लिए हत्यारोपी बड़े भाई बोधी लाल ने पहले भरसक कोशिश की लेकिन जब शिव प्रकाश नहीं माने तो पत्नी और बेटे के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शिव प्रकाश पांच भाइयों में से एक थे। उनकी तीन बेटियां मीना, संगीता और सरिता हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बेटा नहीं है। पत्नी गंगी देवी की करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी थी। तब से शिव प्रकाश अकेले गांव में रहकर चार कमरों के मकान में किराने की दुकान चलाते थे। बंटवारे में शिव प्रकाश को करीब दो बीघा जमीन मिली थी, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से 12 बीघा जमीन और खरीदी थी। इसी जमीन पर बड़े भाई बोधी लाल की नजर थी। वह जमीन और मकान अपने नाम करने का दबाव बनाता था। इन्कार करने पर बोधी लाल ने दीवानी न्यायालय में वाद दायर कर दिया, जो विचाराधीन है। मृतक की बहन रामबाई के अनुसार, बड़ा भाई बोधी लाल जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता था। बृहस्पतिवार को सुलह के नाम पर आए बोधी लाल, उसके बेटे गुलाब व उसकी पत्नी अमृता ने मना करने पर दुकान से घसीटकर शिव प्रकाश की पत्थर और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें