बरगढ़। थाना पुलिस टीम ने ग्राम कलचिहा के वन क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी को आलाकत्ल पत्थर के साथ गिरफ्तार किया है।
24 दिसंबर को ग्राम चौकीदार कलचिहा निवासी भोला प्रसाद आरख ने सूचना दी गयी कि परानू बाबा के जंगल में गजरी गढवा जाने वाली रास्ते में कुछ दूर पर एक व्यक्ति का शव जो पत्थरों व घास फूस से ढका हुआ मिला है। जिसे देखने पर ऐसा लग रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर पत्थरों से लाश को छिपा दिया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष बरगढ़ को घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। विवेचना के दौरान अज्ञात शव की शिनाख्त ग्राम महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी जनपद प्रयागराज निवासी आनंद निषाद उर्फ हर्षित के रूप में मां आशा देवी व पिता दिनेश निषाद ने की थी।
एसपी ने बताया कि विवेचना से प्रकाश में आये आरोपी यादव नगर थाना शंकरगढ निवासी भूपेंद्र यादव उर्फ नीरज यादव व महेवा पश्चिम पटटी निवासी अंकित यादव को गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर परानू बाबा जंगल ग्राम कलचिहा से पकडऩे पुलिस पहुंची। पुलिस को देख अकिंत यादव भाग निकला जबकि पुलिस ने भूपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी निशनदेही पर घटना स्थल के पास से कुछ दूर पर आलाकत्ल पत्थर व पर्स बरामद हुआ।
हत्या करने के संबंध में कड़ाई से पूंछताछ की गयी तो बताया कि करीब एक माह पहले फूफा रामगोविन्द की लडकी अस्मिता यादव को भगाने व अवैध संबंध के चलते दोनों ने आनन्द को फूफा के लडके अंकित अपने साथ प्रयागराज से बाइक पर बैठा कर परानू बाबा मंदिर घुमाने के बहाने लाए थे। आनंद निषाद पहले से उस पर भरोसा करता था। इसलिए उसके बुलाने पर आ गया था। पहले शराब पिलाई और फिर इसी जंगल में लाकर उसने व अंकित ने पत्थरों से उसको मार दिया था। पकडे न जाने के डर से उसके कपडे उतार कर जला दिये थे। शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज तिवारी, एसआई राधेश्याम सिंह, राजेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी आदित्य कुमार, आरक्षी उपेन्द्र कुमार, रोहित सिंह, पीयूष शरण श्रीवास्तव रहे।