फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.41 लाख लोगों की कराई गई स्क्रीनिंग, कोविड 19 से निकलने के लिए भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में कोविड 19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पांच जुलाई से शुरू हुए विशेष अभियान में 6.41 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। जिसमें लगभग 794 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण जांच को भेजे गए। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसका इलाज बांदा मेडिकल कालेज में चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले में 5 से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आशाएं आंगनबाड़ी व एएनएम द्वारा सर्दी, खांसी और बुखार और सांस लेने में दिक्कत के लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि प्रत्येक सर्वेक्षण टीम में दो सदस्य हैं। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।
कुछ जगह पर आशा व एएनएम इस कार्य को कर रही हैं। टीमें सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक भ्रमण करती है। ग्रामीण क्षेत्र की टीमों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों में टीम में एएनएम भी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से उपलब्ध कराए गए इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स आक्सीमीटर का सर्वेक्षण में टीम द्वारा उपयोग किया जा रहा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम के सदस्य कंटेनमेंट जोन में लंबी बीमारी के रोगी खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत वाले और गंभीर श्वांस रोगियों से संबंधित ब्योरा दर्ज कर रही हैं। इस दौरान टीम को यदि गंभीर श्वांस रोगी मिलता है तो उसकी जांच करके इसकी सूचना संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को देती हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ऐसे रोगियों को तत्काल डेडीकेटेड कोविड क्वारंटीन इकाई में भेजकर सैंपल लेने की व्यवस्था करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें