फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्त पदों पर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियुक्त करें

Sun, 27 Sep 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने रविवार को सांसद भैरो प्रसाद मिश्र को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि सरकार परिषदीय स्कूलों के रिक्त पदों पर टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियुक्त करे।
विज्ञापन

इसके पूर्व इन अभ्यर्थियों ने जुलूस निकाला और सांसद के आवास पहुंचे।

कहा कि योग्य शिक्षकों के अभाव में गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत 4.86 लाख रिक्त पद शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से भरे जाएं। कोर्ट के आदेश का पूरे देश और उप्र में शिक्षा की दशा और दिशा सुधारने में क्रियान्वयन किया जाए। अगर सुनवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में लगभग आठ लाख पात्र युवा आंदोलन को बाध्य होंगे।

बाद में इन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा। ज्ञापन पर धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विवेक गुप्ता, प्रभाकर चौधरी, जयनारायण, गनेश सिंह, आलोक कुमार पांडे, अली हसन, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, रमाकांत शुक्ला आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें