फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कड़ी सुरक्षा में होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शिक्षक पात्रता परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए डीएम शेषमणि पांडेय ने सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। एसपी अंकित मित्तल ने सभी सीओ को परीक्षा केंद्रों के पास सुरक्षा के उपाय करने को कहा है। जिले में कुल 9 स्थानों पर दो पाली में परीक्षा होगी। जिसमें कुल 8306 अभ्यर्थी शामिल होेंगे। परीक्षा में कई जिलो के अभ्यर्थियों का आना एक दिन पहले ही शुरु हो गया है। डीएम ने डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के कडे निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने के निर्देश हैं। मोबाइल फोन किसी भी दशा में केंद्र के अंदर नहीं जाना चाहिए। कोषागार के डबल लॉक से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर अपने समक्ष केंद्र व्यवस्थापक को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी वीडियो रिकार्डिंग होगी। परीक्षा के आल ओवर प्रभारी एडीएम जीपी सिंह को बनाया गया है।
परीक्षाकेंद्र- चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी, श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज कर्वी, जीजीआईसी कर्वी, जीडीएनडी कालेज कर्वी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेडीपुलिया, पोददार इंटर कालेज सीतापुर, कृषक इंटर कालेज भौंरी,पालेश्वर नाथ इंटर कालेज पहाड़ी व राजकीय डिग्री कालेज बेडीपुलिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें