फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दस उपनिरीक्षकों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस विभाग में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने 10 उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। सभी उपनिरीक्षकों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




तबादला सूची में खोह चौकी प्रभारी इंद्रजीत गौतम को सरधुवा थाने भेजा गया है। अवध नारायण को पहाड़ी से मानिकपुर और राजेश कुमार यादव को मानिकपुर से भरतकूप स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सीतापुर चौकी में तैनात बालकृष्ण को सरधुवा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में बहिलपुरवा में तैनात अरविंद कुमार यादव और हारून राशिद खां को पहाड़ी थाने भेजा गया है। अरविंद कुमार पांडेय को सरधुवा से भरतकूप और मऊ में तैनात अनिल कुमार वर्मा को पहाड़ी थाने में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा कल्याणपुर चौकी में तैनात कन्हैयाबक्स सिंह को भरतकूप और मारकुंडी में तैनात मुन्नीलाल को पहाड़ी थाने भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें