फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदारी के नाम पर दस रुपये प्रति बोरी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्रों में डीएपी खाद की किल्लत तो बनी ही है। इसके साथ पल्लेदारी के नाम पर किसानों से वसूली करने की शिकायत भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

जिले में खाद बांटने के लिए 39 सहकारी केंद्र खुले हुए है। जिसमें डीएपी व यूरिया खाद बांटी जा रही है। डीएपी खाद की एक बोरी 1200 रुपये में है लेकिन केंद्र प्रभारी किसानों से 1210 रुपये वसूल रहे है। अतिरिक्त पैसा पल्ल्लेदारी के नाम पर वसूल किया जा रहा है। मंडी समिति में खाद लेने आये किसान राजेश द्विवेदी ने बताया कि वह तीन बोरी डीएपी व तीन बोरी यूरिया खाद लिया। वही अन्य सहकारी समितियों सहित पीसीएफ केंद्रों में प्रति बोरी दस रुपये पल्लेदारी के नाम लेने की बात किसान कर रहे हैं। किसानों का कहना कि अधिकारियों से शिकायत की है किसी ने नहीं सुनीं। जिला विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिली। उन्होंने खुद सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें