चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुखार, पेटदर्द और डायरिया से पीड़ित 10 मरीज बुधवार को भर्ती कराए। कई मरीजों और तीमारदारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में दवाएं नहीं मिल रही हैं। मजबूरी में बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही है।
बुधवार को चितरा गोकुलपुर निवासी अनीसा (35), बघवारा के शिवऔतार (33), कसहाई की सविता (22), सिद्धपुर की पूजा (34), नागर के रामस्वरूप की आठ वर्षीय पुत्री अंजू, सिविल लाइन के हीरालाल के 15 वर्षीय पुत्र हरिओम, सिद्धपुर निवासी श्याममूरत के चार वर्षीय पुत्र अंश, रानीपुर भट्ट निवासी शिवमंगल (60), भंभई की जानकी (35) व औदहा की पूनम देवी (34) को उल्टी-दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
अस्पताल में भर्ती जानकी और पूनम के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में दवाएं नहीं मिल रही हैं। स्टॉफ बाहर से दवा मंगाने के लिए कहता है। ओआरएस भी दिया जा रहा है। सीएमएम डॉ. वंदना श्रीवास्तव का कहना है कि गलत आरोप हैं। अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त भंडार है। सभी को दवाएं दी जा रही हैं।