फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए दरबार, देवी करेंगी उद्धार

Fri, 20 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र आज से शुरू होंगे। मंदिरों और घरों में शुक्रवार को देवी मां के स्वागत की तैयारियां की जाती रहीं। मंदिरों की सफाई और साजसज्जा की गई। उधर, गायत्री महिला मंडल के तत्वावधान में पावन प्रज्ञा पुराण के शुभारंभ के अवसर पर कलश-शोभायात्रा निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्र में गायत्री मंत्र का जाप अधिक फल देता है।
विज्ञापन


नवरात्र की पूर्व संध्या पर मुख्यालय के पुरानी बाजार और शंकर बाजार के प्राचीन काली देवी मंदिरों में रंगरोगन किया गया। मऊ में मां आनंदी माता मंदिर में भी श्रंगार किया गया। नवदुर्गा मंदिर, गायत्री माता मंदिर, शंकरजी, हनुमानजी के मंदिरों में भी सजावट की गई। राजापुर में समोगरी देवी, जालपा देवी, चौंसठ देवी, लोहदा के बलकेश्वरी माता के मंदिरों में सजावट हुई।

उधर गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में गायत्री महिला मंडल कर्वी में पावन प्रज्ञा पुराण और गायत्री महापुरश्चरण अनुष्ठान का आयोजन हुआ। कलश यात्रा गायत्री प्रज्ञापीठ कर्वी से गल्लामंडी शंकर बाजार होकर यज्ञ कथा स्थल पर पहुंची। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि गायत्री मंत्र पारस, कल्पवृक्ष कामधेनु है। उन्होंने सभी से शनिवार प्रात: पांच बजे से दाल मिल में सामूहिक जाप के लिए पहुंचने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विमला सिंह, सुधा तिवारी, ज्योति विद्यार्थी, उमा तिवारी, सविता, गायत्री यादव, रानी अग्रहरि, पुष्पा शर्मा का सहयोग रहा। मौके पर कुंवर भालेंदु सिंह, श्रवण गुप्ता, प्रमोद पटेल, भवानीदीन यादव, गोपाल शुक्ल, दिनेश साहू, बाला प्रसाद, कमल सिंह, श्यामसुंदर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें