फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तापमान 46-47 डिग्री पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी ने चित्रकूट जिले में अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है और तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि 15, 16 और 17 मई को लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों गर्म हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सब्जी वाली फसलों में रात के समय सिंचाई करें और मूंग की फसल में हल्की नमी बनाए रखें, ताकि फसलें तेज गर्मी से प्रभावित न हों। फिलहाल, जिले में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
भीषण गर्मी के चलते जिला अस्पताल में वायरल फीवर, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन और खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी कि
विज्ञापन

20 गांवों में पेयजल की समस्या विकराल
गर्मी के प्रकोप के साथ ही जिले के कई गांवों में पेयजल की समस्या है। मानिकपुर ब्लॉक के इटवा, डुडैला, बभिया, मनगवा, टिकरिया, डोडा माफी, ददरी माफी, रामपुर, बड़ी मड़ैयन सहित लगभग 20 गांवों में लोग पेयजल को लेकर परेशान हैं। बुधवार को कई गांवों के लोगों ने कलक्ट्रेट में डीएम को पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें