महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में डायनेमिक्स ऑफ स्मार्ट हार्टीकल्चर फॉर लाइवलीहुड एंड रूरल डेवलपमेंट विषय पर शनिवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जानकारों ने ग्रामीण विकास में नई तकनीक और आर्गेनिक फार्मिंग के महत्व की जानकारी दी।
संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम ने की। फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी विमला सिंह ने आयोजन के बारे में बताया। पूर्व कुलपति डा. जी त्रिवेदी ने संगोष्ठी की थीम एवं फाउंडेशन के कार्यक्रम की जानकारी दी। चाई के चेयरमैन डा. एचपी सिंह ने जीविकोपार्जन एवं ग्रामीण विकास में स्मार्ट उद्यानिकी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि एवं कृषि वैज्ञानिक चेयर मंडल के अध्यक्ष डॉ. गुरुवचन सिंह ने आर्गेनिक विलेज बनाने पर जोर दिया। ग्रामोदय विवि के कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने ऐसे आयोजनों को अवसर के अनुकूल बताया। डा. डीपी रॉय कुलपति कृषि विश्वविद्यालय भुवनेश्वर ने इस आयोजन के लिए चित्रकूट को उपयुक्त स्थान बताया। राजमाता विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति डा. एके सिंह ने प्रकृति के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आर्गेनिक फार्मिंग की उपयोगिता बढ़ी है। संचालन डा. सुमंगला ने किया।