फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊँचाडीह में टेलीमेडिसिन से होगा जरूरतमंदों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के पिछड़े इलाके मानिकपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाडीह में शीघ्र ही लोगों को टेली मेडिसिन से चिकित्सीय सेवाएं मिलेंगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार यादव ने दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाडीह को पीपीपी मॉडल में संचालित किया जाएगा। इससे मानिकपुर क्षेत्र के दूरदराज के जरूरतमंदों को टेली मेडिसिन के माध्यम से निशुल्क परामर्श, इलाज और दवाएं मिलेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया ने बताया कि मानिकपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाडीह में डीओसी ऑनलाइन एजेंसी एक फार्मासिस्ट और एक लैब टेक्नीशियन तैनात करेगी। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट वहां पर आने वाले मरीज की इंट्री करेंगे। इंट्री करने के बाद एजेंसी के संबंधित डॉक्टर से ऑनलाइन कनेक्ट होकर मरीज की कंडीशन बताएंगे। इसके आधार पर मरीज का टेस्ट किया जाएगा। इलाज निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें