चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं में टीमें बढ़ाकर कार्यों को तेजी से कराए जाएं।
डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि बिहरवां व तरांव में ओवरहेड टैंक के लिए जमीन की व्यवस्था करें। परियोजना प्रबंधक जल निगम को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के जो कार्य चल रहे हैं उनकी गुणवत्ता व प्रगति का मौके पर जांच कर अवगत कराएं। पेयजल योजना चांदी बांगर, सिलौटा, रैपुरा मैं कराए जा रहे कार्य में पाइप लाइन, ओवरहेड टैंक, डब्ल्यूटीपी, बाउंड्री वाल, सीडब्ल्यूआर, इंटेक बेल आदि की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, परियोजना प्रबंधक जल निगम राजेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद