फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: राजस्व वसूली में तहसीलदार करें आनाकानी तो रोकें वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कर-करेत्तर राजस्व वसूली व चकबंदी कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने तहसीलदारों पर नाराजगी जताते हुए एडीएम को निर्देशित किया कि जो तहसीलदार राजस्व वसूली में आनाकानी करते हैं, उनका वेतन रोकें। बिजली विभाग से समन्वय बनाकर मई के अंत तक वसूली में सुधार करायें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी से कहा कि कोठी तालाब के पास व रामघाट के पास चिह्नित वाहन पार्किंग के लिए जो जमीन खाली कराई गई है, तत्काल उस पर पार्किंग बनवाएं। एसडीएम से कहा कि खनिज अधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ जांच करके अवैध खनन, ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करें।
जिले में किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। जो कनेक्शन अवैध हैं, उसे कटवाएं। बैंक, खनन व अन्य विभागों की वसूली को बढ़ावा दिया जाए। एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम सदर राजबहादुर, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, आरके सोनी, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, आरएसके वर्मा, लालजी यादव, रामआशीष वर्मा व बीएन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें