फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तीरथ सिंह बने भाकियू के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
30 सीकेटीपी-फोटो-30-नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट की जिलास्तरीय कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक मऊ स्थित कार्यालय में हुई। संघ के मंडल सचिव उदय नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष राम सिंह राही व युवा विंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में संगठन को और मजबूत करने व किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया। इसके साथ भारतीय किसान यूनियन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष व जिला कमेटी के सदस्यों की सर्वसम्मति से तीरथ सिंह फौजी को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें