मानिकपुर (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र में स्थित गुंता बांध उफना रहा है। इमरजेंसी गेट के पास दीवार से लगातार पानी रिस रहा है। स्थानीय राजेश कुमार व विकास कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। बांध के नीचे बसे दर्जनों गांवों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दीवार टूटी तो पूरे रैपुरा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे। फसलें बर्बाद होंगी और जनहानि भी हो सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है। (संवाद)