फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में किशोर-किशोरियों को मिलेगी आईएफए की नीली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एनीमिया मुक्त भारत के उद्देश्य से संचालित विफ्स कार्यक्रम में कोविड-19 के संक्रमण के चलते 10 से 19 साल के छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियां नहीं मिल पा रही थीं। ऐसे लाभार्थियों को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) के दौरान आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

मंगलवार सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि आरकेएसके (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अंतर्गत सभी जनपदों में एनीमिया मुक्त भारत के उद्देश्य से विफ्स (वीकली आइरन फ ोलिक एसिड सप्लीमेंटेशन) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय जाने वाले 10 से 19 साल तक के छात्र-छात्राओं और स्कूल न जाने वाली किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से प्रति सप्ताह निश्चित दिवस पर आयरन की गोली खिलाई जाती है। कोविड -19 संक्रमण से स्कूल बंद होने से यह कार्य बाधित चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर स्कूल खुलने तक नई व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को आईएफए (आयरन फ ोलिक एसिड) की नीली गोली का वितरण वीएचएसएनडी के दौरान एएनएम के द्वारा किया जाएगा। सुगमता के लिए छात्र-छात्राओं को कम से कम दो माह के लिए प्रति सप्ताह एक गोली के अनुसार आयरन की गोलियां उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्र-छात्राओं को सत्र में लाने का कार्य आशा द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किशोर-किशोरियों को आयरन की गोली के उपभोग एवं संभावित दुष्परिणामों के बारे में आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा परामर्श दिया जाएगा। इस गतिविधि के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग व सैनिटाइजेशन किया जाएगा। प्रत्येक वीएचएसएनडी, यूएचएसएनडी सत्र के लिए एएनएम को आयरन की नीली गोलियां संबंधित सीएचसी, पीएचसी से उपलब्ध कराई जाएगी। इस गतिविधि का नोडल अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़ी अनुस्रवण करेंगे। एएनएम द्वारा वितरित की गई आयरन की गोलियों की रिपोर्ट एएनएम द्वारा सीएचसी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें