खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट मप्र नगर पंचायत चित्रकूट के वार्ड 12 निवासी संंगीता मवासी (14) पुत्री कमलेश मवाशी अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फंदे पर झूल गई। जिससे परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों से पूछतांछ किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना रविवार की रात्रि को हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तरफ से कई तहरीर नहीं दिया है। पोस्टमार्टम आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद