चित्रकूट/खोही। सोमवार को धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर सहित जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर मेें सुबह चार बजे ही भक्त की लाइन लग गई। भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा पाठ किया। मध्यप्रदेश के सागर जिले से आए राजेश पटेरिया, हमीरपुर जिले से आए किशन राजपूत व सुनील सिंह ने बताया कि वह हर साल मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर मेें जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे।
मानिकपुर क्षेत्र के चर गांव स्थित सोमनाथ मंदिर, मऊ क्षेत्र ऋषियन आश्रम, पहाड़ी क्षेत्र के पालेश्वर नाथ मंदिर मेें जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या मेें ग्रामीण पहुंचे।शिवालयों में दोपहर बाद भजन कीर्तन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।