फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोर की मौत

Sat, 21 Feb 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के लोखरिया गांव के पास शुक्रवार को मोबाइल से बात करते समय किशोर को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी, इससे किशोर घायल हो गया। परिजन एंबुलेंस से सीएचसी लेकर गई, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोखरिया निवासी मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि उसका भतीजा सोनू पटेल (12) सुबह करीब 10 बजे दुकान से बिस्किट खरीद कर सड़क किनारे साइकिल में खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था, उसी समय निकले ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लग गई। इससे सोनू साइकिल लेकर गिर गया और घायल हो गया। परिजन सीएचसी शिवरामपुर लेकर पहुंचे, लेकिन मौत हो चुकी थी। बताया कि सोनू इकलौता पुत्र था और कक्षा पांच में पढ़ता था। बताया कि उसके पिता की छह साल पहले भरतकूप के एक पत्थर खदान में मौत हो चुकी है।
थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोर सड़क खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था, तभी उसको टक्कर लगने से मौत की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें