फोटो 04 सीकेटीपी 21 तेजस की फाइल फोटो।
पहाड़ी (चित्रकूट)। साईंपुर गांव के पास बागे नदी में नहाते समय एक 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साईंपुर गांव निवासी बृजमोहन का बेटा तेजस (13) सुबह करीब नौ बजे नदी में नहाने गया था। वह गांव के अन्य बच्चों के साथ था। नहाते समय तेजस गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से तेजस को नदी से बाहर निकाला गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने घटना की पुष्टि की है।