एक किशोर और किशोरी ने मंगलवार शाम पनहाई रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और शवों को पहचाना।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे पनहाई रेलवे स्टेशन के आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीण उस समय सन्न रह गए जब एक किशोरऔर किशोरी ने वहां से गुजर रही मालगाड़ी के आगे पुल से छलांग लगा दी। ग्रामीण जब तक वहां पहुंचते दोनाें की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी।
मृतकों के नाम चुरेह कशेरुवा के मजरे सुखरामपुर के निवासी पूर्व प्रधान बद्री प्रसाद का पुत्र संजय (17) और गांव के ही बाबूलाल की पुत्री उर्मिला (16) है। एसओ आरबी सिंह ने बताया कि वह इस समय अमावस्या मेले में हैं और घटना की जानकारी मिलने पर वहां जा रहे हैं।