फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएम के हाथ से मिला आशियाना तो छलके आंसू

Sun, 06 Sep 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 06 सीकेटीपी 18 कार्यक्रम में जमीन पट्टा आवंटन के महिला को कागज देते सीएम व मंचासीन अन्य। स
विज्ञापन
चित्रकूट। मंदाकिनी की बाढ़ में आशियाना खो चुके पीड़ितों के लिए रविवार का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आया।
विज्ञापन

रामायण मेला परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बाढ़ पीड़ितों को पक्के मकान के लिए धनराशि के चेक और दो को जमीन के पट्टे के कागजात अपने हाथों से सौंपे। कागज हाथ में आते ही पीड़ितों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
मंदाकिनी की बाढ़ में मुकेश कुमार, लल्लू और चुन्नीलाल के कच्चे घर गिर गए थे। सीएम ने मंच से तीनों को एक लाख 20 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चेक दिए। मंच से नीचे उतरते ही तीनों भावुक हो गए। मुकेश और लल्लू ने कहा कि पहली बार किसी को इतनी जल्दी नुकसान का मुआवजा मिला है, वह भी मुख्यमंत्री के हाथों से। यह उनके लिए गौरव का पल है।
विज्ञापन

वहीं रामसूरत और सूरजकली का घर भी बारिश में ढह गया था। आवास तो स्वीकृत हो गया था, लेकिन घर बनाने के लिए जमीन नहीं थी। सीएम ने दोनों को जमीन आवंटन का प्रमाण पत्र सौंपकर बेघर होने के दर्द पर मरहम लगाया।

व्यापारी बोले-सीएम मिल लेते तो दर्द कुछ कम होता
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और संतों से मुलाकात की लेकिन बाढ़ की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले व्यापारियों से नहीं मिले। इस पर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारी वर्ग को हुआ है, फिर भी व्यापारी सीएम से अपनी बात नहीं रख सके। व्यापारी लगातार बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहे हैं। बाढ़ से 200 से अधिक दुकानों में 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अगर सीएम उन लोगों से भी मिल लेते तो उनका दर्द कुछ कम होता। इस दौरान महामंत्री गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, कोषाध्यक्ष उमादत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्र सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो 06 सीकेटीपी 18 कार्यक्रम में जमीन पट्टा आवंटन के महिला को कागज देते सीएम व मंचासीन अन्य। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें