शिक्षकों ने बैठक कर पदोन्नति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है पर जिले में ऐसा नहीं किया जा रहा। मांग की कि तीन साल की सेवा वाले शिक्षकों को भी प्रमोशन का लाभ दिया जाए।
शुक्रवार को बस स्टैंड के पास हुई बैठक में हेमराज गर्ग ने कहा कि जिले में पदोन्नति के लिए पर्याप्त पद रिक्त हैं। लेकिन सचिव के चार साल तक सेवा कर चुके सहायक अध्यापकों की पदोन्नति करने के आदेश की वजह से तीन साल तक सेवा करने वाले शिक्षक पदोन्नति से वंचित हैं।
बैठक में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर भी हीलाहवाली का आरोप लगाया। कहा कि दिसंबर 2013 में संघ के प्रांतीय धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि तीन साल की सेवा के बाद प्रमोशन का प्रावधान किया जाएगा। सरकार शिक्षकों को बांटने का काम कर रही है। बैठक में प्रदीप, शिवसागर, विजय, रमेश, ब्रह्मदीन, शंभूशरण आदि मौजूद रहे।