चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को लेखा वित्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद सदर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने जानबूझकर वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। दिसंबर 2022 का वेतन न मिलने से शिक्षकों के आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार, बच्चों की पढ़ाई, बैंक लोन ईएमआई जमा करने में दिक्कते होती हैं।
ज्यादातर जनपदों में दिसंबर का भुगतान किया जा चुका है। 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के चलते सैकड़ों शिक्षक जिले से बाहर है। ऐसे में शत प्रतिशत प्रोन आवंटन फार्म जमा होना संभव नहीं है।
अवकाश के बाद शिक्षकों का प्रोन आवंटन फार्म जमा किया जाए। उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी हों। चेताया कि 12 जनवरी तक भुगतान न होने पर 13 जनवरी से क्रमिक अनशन को बाध्य होंगे। आलोक कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।